फिल्म में वर्धन पुरी के साथ शिवालिका ओबेरॉय है। वर्धन पुरी की पहली फिल्म भी बाकी स्टारकिड्स की डेब्यू फिल्मों की तरह ही लव स्टोरी है, लेकिन ये लव स्टोरी की कहानी बाकियों से अलग है, ये कहानी प्यार के बाद पैदा हुई घिनौनी नफरत की कहानी है।
नयी दिल्ली। 2019 में बॉलीवुड में कई सुपरस्टार्स के बच्चों ने डेब्यू किया। इस लिस्ट में सिनेमा के मोगैंबो अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी का नाम भी शामिल हो गया है। वर्धन पुरी ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म "ये साली आशिकी" से किया है। फिल्म 28 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में वर्धन पुरी के साथ शिवालिका ओबेरॉय है। वर्धन पुरी की पहली फिल्म भी बाकी स्टारकिड्स की डेब्यू फिल्मों की तरह ही लव स्टोरी है, लेकिन ये लव स्टोरी की कहानी बाकियों से अलग है, ये कहानी प्यार के बाद पैदा हुई घिनौनी नफरत की कहानी है। जहां प्यार में मासूमियत होती है... जज्बात होते है... वहीं इस फिल्म में प्यार का क्रूर, वीभत्स चेहरा आपको दिखाने को मिलेगा। फिल्म का कॉन्सेप्ट प्यार के दूसरे रूप को दिखा रहा है और बाकी लव स्टोरी से अलग है इसलिए फिल्म की सराहना होनी चाहिए।